शिवराम खटीक जी.पी. के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसजन, लोकतंत्र और मताधिकार की सुरक्षा के लगाए नारे
भीलवाड़ा, 1 नवंबर। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित कांग्रेस की रैली में भीलवाड़ा शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा शहर के जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक जी.पी. के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने रैली में भाग लेकर लोकतंत्र, मताधिकार की सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव से जुड़े मुद्दे उठाए।
कांग्रेस की ओर से आयोजित इस रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ता कांग्रेस के झंडे लेकर रामलीला मैदान पहुंचे।
पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा से पहुंचे कांग्रेसजनों ने रैली में भागीदारी के माध्यम से संगठनात्मक एकजुटता प्रदर्शित की। इस दौरान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव ललित तुनवाल से भी भीलवाड़ा के कार्यकर्ताओं की मुलाकात हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम खटीक जी.पी. के प्रयासों की सराहना की।
रैली में पूर्व प्रधान भंवरलाल गर्ग, मोहम्मद हारून रंगरेज, सेवादल जिलाध्यक्ष एवं पार्षद योगेश सोनी, पार्षद सत्यवीर सिंह, शिवालय घावरी, सुरेश कुमार पारीक, गोपाल खटीक, चंद्रप्रकाश अमरवाल और लादूलाल बलाई सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल हुए।
इसके अलावा करिश्मा धौलपुरिया, साधना रंगरेज, आशा सेन, कल्पना धौलपुरिया, वर्षारानी धौलपुरिया, खैमराज पनवा, पुलकित टेलर और मनोज छीपा सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी रैली में भाग लिया।




