7 से 9 नवंबर तक बाजारों का निरीक्षण करेगी निर्णायक समिति
भीलवाड़ा, 1 नवंबर। जिला यूनेस्को एसोसिएशन, भीलवाड़ा की कार्यकारिणी बैठक प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली के सानिध्य एवं जिला अध्यक्ष ललित अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से दीपावली सजावट प्रतियोगिता-2026 आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
जिला यूनेस्को एसोसिएशन एवं जवाहर फाउंडेशन की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के अवसर पर सामूहिक सजावट को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने बताया कि यूनेस्को एसोसिएशन पिछले 40 वर्षों से दीपावली सजावट प्रतियोगिता आयोजित कर रही है। संस्था का उद्देश्य सेवा और सद्भाव के साथ क्षेत्रीय परंपराओं, रीति-रिवाजों एवं प्रमुख त्योहारों को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जल्द ही निर्णायक समिति गठित की जाएगी।
जिला यूनेस्को एसोसिएशन के सचिव जगदीश चंद्र मूंदड़ा ने बताया कि निर्णायक समिति 7 से 9 नवंबर तक विभिन्न बाजारों का निरीक्षण करेगी। इस दौरान सामूहिक सजावट, सर्कल सजावट एवं व्यक्तिगत सजावट श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए चयन किया जाएगा।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष चेतन मानसिंहका, उपाध्यक्ष पुष्पा सुराणा, नंदकिशोर पारीक, दिनेश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष विशाल विजयवर्गीय, सह कोषाध्यक्ष हरनारायण माली, संगठन मंत्री कमलेश जाजू, ओम उज्ज्वल, गोवर्धन वैष्णव, साधना मेलाना, विद्यासागर सुराणा, डॉ. शांतिलाल छापरवाल एवं विनोद मेलाना सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
जिला यूनेस्को एसोसिएशन आयोजित करेगा दीपावली सजावट प्रतियोगिता-2026




