जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में होगी चर्चा
भीलवाड़ा, 3 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी, 2027 के संदर्भ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर 6 नवंबर को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में बैठक 6 नवंबर को अपराह्न 4 बजे जिला कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में होगी। बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की जाएगी।





