दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वावधान में हुआ स्वागत समारोह, राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से समाजजनों ने की शिरकत
आगूचा। माहेश्वरी समाज की सामाजिक एकजुटता और संगठनात्मक सक्रियता का दृश्य आगूचा स्थित बाग वाले हनुमान मंदिर परिसर में देखने को मिला। दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वावधान में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार काल्या का स्वागत-अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजजनों और युवा साथियों ने भाग लिया।
आगूचा माहेश्वरी युवा संगठन के सदस्य अल्पेश काल्या ने बताया कि राजकुमार काल्या ने परिवार सहित भगवान बालाजी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उनका स्वागत किया गया। समाजजनों ने माल्यार्पण, उपरना और पारंपरिक मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा स्मृति चिह्न भेंट किए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
समारोह में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी सभा के राष्ट्रीय कार्यकारी मंडल सदस्य बसंती लाल काल्या और लोकेश समदानी, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री राघव कोठारी, दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के प्रादेशिक चुनाव अधिकारी हरीश पोरवाल, नवनिर्वाचित प्रादेशिक अध्यक्ष दीपक आगाल और महामंत्री तरुण सोमानी सहित समाज के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भीलवाड़ा नगर माहेश्वरी युवा संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष अर्चित मुंदड़ा, नवनिर्वाचित नगर महामंत्री आशीष तोषनीवाल, चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष मंगल भराड़िया, चंचल मंत्री, निर्मल गंगरानी, विनोद न्याती, दीपक सोनी, सौरभ जागेटिया, हुरड़ा तहसील माहेश्वरी सभा अध्यक्ष अरविंद कुमार सोमानी, उपाध्यक्ष रामगोपाल काल्या, जिला सभा सदस्य मुकेश कुमार काल्या, नवीन शारदा, सुनील तोषनीवाल, शिव प्रकाश कास्ट और गुलाबपुरा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सुमित काल्या भी मौजूद रहे।
आगूचा माहेश्वरी समाज की ओर से मुकेश कुमार सोमानी, केदारनाथ सोमानी, सुधीर सोनी, नवरत्न सोनी, गोपाल सोमानी, रितेश काल्या, अल्पेश काल्या, अंकित सोनी, रामप्रसाद सोमानी, कृष्ण गोपाल और नितिन सोमानी ने सहभागिता निभाई। महिला संगठन से रेखा देवी सोमानी, अंजना काल्या, सीमा काल्या, प्रियंका काल्या, वंदना काल्या और निकिता सोमानी उपस्थित रहीं।
भीलवाड़ा से चिराग मंडोवरा, अंकित सोमानी, हर्ष राठी, शैलेन्द्र कास्ट, सचिन काबरा, शुभांशु पटवारी, हिमांशु सोनी, वात्सल्य मूंदड़ा, प्रतीक, विजय तोषनीवाल और रोहन पोरवाल सहित विभिन्न इकाइयों के समाजजन समारोह में शामिल हुए।
काल्या परिवार की ओर से मनोरमा देवी काल्या, दिव्या काल्या और प्रिया काल्या ने अतिथियों का माल्यार्पण, उपरना और मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शिव कास्ट ने किया तथा रामगोपाल काल्या ने आभार व्यक्त किया।
आगूचा में माहेश्वरी समाज की एकजुटता का संदेश, राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार काल्या का अभिनंदन




